Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»जिज्ञासु बनें, चुनौतियों को स्वीकारें एवं अंधानुकरण से बचें
झारखंड

जिज्ञासु बनें, चुनौतियों को स्वीकारें एवं अंधानुकरण से बचें

avnpostBy avnpostMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

 

एसबीयू द्वारा आयोजित एक्सपर्ट टॉक में बोले सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता सुधीर मिश्रा

‘विद्यार्थियों को विधि को केवल एक पेशे के तौर देखने की बजाए एक कौशल के तौर पर देखना चाहिए, इसमें समर्पण, स्पष्टता जैसे विशिष्ट गुणों के अलावा विशेष पहचान के विकास की भी जरूरत होती है। साथ ही उन्हें आर्थिक लाभ को प्राथमिकता देने के बजाय अपने कौशल, दक्षता और दीर्घकालिक क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’ ये बातें सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एवं ट्रस्ट लीगल के संस्थापक सह मैनेजिंग पार्टनर श्री सुधीर मिश्रा ने कही। वे सरला बिरला विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा “जर्नी ऑफ अ फर्स्ट जेनरेशन लॉयर: लेसन्स एंड ऑपर्च्युनिटीज” विषय पर आयोजित एक्सपर्ट टॉक के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों को स्वीकार करने, जिज्ञासा बनाए रखने और भीड़ का अनुसरण करने की बजाय अपनी अलग राह के निर्माण करने की बात कही। विधि के छात्रों को उन्होंने जिला न्यायालयों में इंटर्नशिप करने की सलाह दी, ताकि वे केस- मुकदमों से संबंधित मूलभूत समझ और सोच का विकास कर सकें।
अपने संबोधन में उन्होंने एक प्रथम पीढ़ी के वकील के रूप में अपने संघर्षपूर्ण सफर की चर्चा करते हुए बताया कि बिना किसी कानूनी पृष्ठभूमि के इस क्षेत्र में आनेवाली अनगिनत चुनौतियों का उन्होंने डटकर सामना किया एवं एक पर्यावरण अधिवक्ता के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने महज 28 वर्ष की उम्र में ही अपने द्वारा लॉ फर्म की स्थापना का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पेशेवर ईमानदारी बनाए रखने और उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विधि के मूल सिद्धांतों की मजबूत नींव ही एक सफल कानूनी करियर का आधार होती है।
विधि विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. सुबीर कुमार ने ट्रस्ट लीगल लॉ फर्म का परिचय प्रस्तुत करते हुए इसकी कार्य पद्धति एवं विद्यार्थियों के लिए इसमें उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी चला, जिसमें विवि के छात्रों ने कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका सुश्री कोमल गुप्ता एवं समापन विधि विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर डीन डॉ. आर. के. सिंह ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने एक्सपर्ट टॉक के आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.