Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»कार की टक्कर से उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता की मौत
झारखंड

कार की टक्कर से उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता की मौत

avnpostBy avnpostApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। शहर के उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित डिमना रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता की जान चली गई। माउंट व्यू स्कूल के पास सुबह करीब सात बजे हुई इस दुर्घटना में सुभाष कॉलोनी निवासी शशि भूषण (३८), जो उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे, गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शशि भूषण अपने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के साथ सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उन्हें लगभग 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना के तुरंत बाद चालक कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने चालक की पिटाई भी कर दी। हालांकि मौके की अफरातफरी का फायदा उठाकर चालक वहां से फरार हो गया।की घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शशि भूषण को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
मृतक के बड़े भाई शशि शेखर ने बताया कि शशि भूषण गुरुवार सुबह ही दिल्ली से जमशेदपुर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद वे किसी आवश्यक कार्य से यह कहकर निकले थे कि जल्द लौट आएंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं जानने वालों में शोक की लहर है। बताया जाता है कि वे अपने पेशे में काफी सक्रिय और सामाजिक रूप से भी जुड़े हुए व्यक्ति थे।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.