Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»चैम्बर भवन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन
झारखंड

चैम्बर भवन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

avnpostBy avnpostNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चैम्बर भवन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों, व्यापारियों, प्रोफेशनल्स एवं आम नागरिकों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में लाइफ सेवर्स और सदर अस्पताल, रांची की टीम की ओर से तकनीकी सहयोग और ब्लड कलेक्शन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर चैम्बर के कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व अध्यक्षगण, विभिन्न उप समितियों के चेयरमैन एवं सदस्य पूरे उत्साह से उपस्थित रहे।
चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व और संकल्प का दिन है। रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य में समाज की भागीदारी से बेहतर उत्सव कोई नहीं हो सकता। झारखण्ड चैम्बर सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए तत्पर रहा है और आगे भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा। महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर का उद्देश्य केवल व्यापारिक विकास तक सीमित नहीं है बल्कि समाज की सेवा में योगदान देना भी हमारी प्राथमिकता है। आनेवाले समय में हम स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनजागरूकता से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।
शिविर में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, पूजा ढाढा, पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, लाइफ सेवर्स संस्था के अतुल गेरा, सदस्य निरंजन शर्मा, अमित किशोर, पूनम आनंद, जसविंदर सिंह, किशन अग्रवाल, आनंद पसारी, कुणाल विजयवर्गीय, राजू चौधरी समेत कई लोग शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.