Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»कृषि मंत्री ने दी जंगली जानवरों से हुए फसल नुकसान की मुआवजा राशि
झारखंड

कृषि मंत्री ने दी जंगली जानवरों से हुए फसल नुकसान की मुआवजा राशि

avnpostBy avnpostNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को आदिवासी रीति-रिवाज, पूजा-पाठ में जंगल के महत्व को समझना होगा। कई बार यह देखा जाता है कि पेड़ की टहनियों को घर लाने पर भी ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। यह कार्य जनता के साथ अन्याय है। वन संरक्षण कानून के तहत ग्रामीणों को मिलने वाले हक को कोई छीन नहीं सकता।
मंत्री शुक्रवार को रांची वन रोपण प्रक्षेत्र, बेड़ो अंतर्गत जंगली जानवरों से हुए फसल और मकान क्षति का मुआवजा वितरण सह पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि सच्चाई है कि झारखंड में कटते जंगल के कारण मनुष्य और जानवरों के बीच तनाव बढ़ रहा है। रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का प्रकोप इसी का नतीजा है। जंगली हाथी, लकडबग्‍घा और भालू के हमले इसके उदाहरण हैं। हाथि‍यों की ओर से आए दिन किसानों के फसलों, मकान को नुकसान पहुचाने की बातें सामने आती है।
मौके पर उन्होंने बेड़ो, इटकी एवं लापुंग प्रखंड के भुक्तभोगी परिवारों के बीच मुआवजा राशि से संबंधित डिमांड ड्राफ्ट का वितरण किया। कृषि मंत्री ने कहा कि मुआवजा राशि भुक्तभोगी परिवार को हुए नुकसान और उनके दर्द को कम करने में मददगार साबित होगा। लेकिन इस बात को भी समझना होगा कि जंगल है तो जमीन है और जमीन है तो जीवन है। जीवन के साथ परम्परा और संस्कृति जुड़ी हुई है। कभी जहां जंगली जानवर रहा करते थे, आज वहां मनुष्यों की आबादी का दखल है। ऐसे में रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों के प्रवेश को बेहतर तरीके से समझना होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली मुआवजा राशि को लेकर कागजी प्रक्रिया को जरूर पूर्ण करें।
कार्यक्रम में रांची वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा, उप प्रमुख मुद्दसिर हक, प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, इटकी प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, बेड़ो प्रखंड पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्‍य मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.