रांची : तमाड़ प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका अवासीय विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा बालिकाओं को जागरूक करने के लिए लिगल लिट्रेसी क्लास तथा जरगो पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी, राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी अनिमा मल्लिक, प्रवीण कुमार मुंडा, पूजा कुमारी एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।
राजेश कुमार सिन्हा ने विद्यालय परिसर में उपस्थित बच्चों को उनके अधिकार और कर्त्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा का अधिकार पर फोकस किये कहा कि सभी बच्चों को शिक्षा पाने का अधिकार है। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को सुरक्षा और देखभाल का अधिकार, जन्म और राष्ट्रीयता का अधिकार, विचार व्यक्त करने का अधिकार, स्वास्थ्य के अधिकार पर जानकारी दी। पीएलवी अनिमा मल्लिक ने भी बच्चों से कहा कि बाल विवाह अपराध है, अगर अभिभावक बाल विवाह पर जोर दें, तो आपलोग उसका विरोध करें।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जरगा पंचायत भवन में श्री राजेश कुमार सिन्हा ने नालसा द्वारा संचालित योजना साथी, आशा, डॉन, संवाद एवं जागृति पर ग्रामीणों को विधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा हमारे देश को खोखला कर रहा है। नशा से घर-परिवार बरबाद हो जाता है। बाल विवाह अपराध है, अभिभावक बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में फोकस करें। साथी अभियान के तहत निराश्रृत बच्चों को डालसा सहायता करता है, अगर कोई निराश्रित बच्चे मिले तो डालसा को सूचित करें, ताकि उनका आधार-पहचान बनाकर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाया जा सके।
डॉन अभियान पर फोकस करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशा से दूर रखें। नशा के आदि बच्चें अंततः अपराध की ओर अग्रसर होते है। श्री सिन्हा ने पोक्सो एक्ट, डायन प्रथा और दहेज प्रथा पर भी फोकस किये।
पीएलवी अनिमा मल्लिक ने बाल विवाह, बाल श्रम, स्पॉन्सरसिप योजना, एवं नालसा-झालसा योजना की जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्रधिकार, रांची की ओर से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे भी चर्चा की।
अंत में डालसा टीम ने आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत पर फोकस किये। श्री सिन्हा ने कहा कि उक्त तिथि को वादकारी अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क करा सकते है। इससे समय व धन की बचत होगी।
अंत में कार्यरत पीएलवी के द्वारा जनमानस में जागरूकता फैलाने हेतु लिफलेट व पम्पलेट का वितरण भी किया गया।
