Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»राज भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
झारखंड

राज भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

avnpostBy avnpostNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आज राज भवन में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने वहाँ के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि भारत विविधता में एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी विशिष्ट पहचान, गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक योगदान से राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बनाता है। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायी पहल है, जो राज्यों के बीच आपसी समझ, सम्मान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने का माध्यम है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि कल लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिकों को समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित कराने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हुआ है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान ने भारत को वैश्विक स्तर पर मानवीय संवेदनाओं और त्वरित कार्रवाई में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने विभिन्न राज्यों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्रचुर संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है, हरियाणा ने कृषि और खेलों में देश का गौरव बढ़ाया है, कर्नाटक नवाचार और तकनीकी प्रगति का केंद्र बनकर उभरा है, केरल, जिसे ‘भगवान का अपना देश’ कहा जाता है तथा अपनी उच्च साक्षरता और प्रगतिशील समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, मध्य प्रदेश अपनी प्राचीन सभ्यता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, पंजाब साहस, वीरता और कृषि समृद्धि की भूमि है, जबकि तमिलनाडु शास्त्रीय कला, साहित्य और द्रविड़ संस्कृति का धरोहर है। राज्यपाल महोदय ने कहा कि प्रसन्नता है, देश के विभिन्न भागों से जुड़े नागरिक झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

October 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

October 31, 2026

झारखंड के आईपीएस अनूप बिरथरे सहित 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

October 31, 2026

✤ अभी-अभी

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

October 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

October 31, 2026

झारखंड के आईपीएस अनूप बिरथरे सहित 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

October 31, 2026

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.