रांची: छठ पूजा के पावन अवसर पर एचडीएफसी बैंक झारखंड एवं बिहार ज़ोन ने भारत की प्रसिद्ध लोकगायिका एवं पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त शारदा सिन्हा, जिन्हें स्नेहपूर्वक “बिहार कोकिला” के नाम से जाना जाता है, को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष संगीत ज़ोन रांची और पटना की चुनिंदा शाखाओं में स्थापित किए गए, जहां ग्राहकों ने उत्सव में भाग लेते हुए शारदा सिन्हा द्वारा गाए गए छठ पूजा के अमर गीतों का आनंद लिया। पूरे वातावरण में भक्ति, संगीत और उल्लास का माहौल बना रहा।
यह पहल एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय संस्कृति के प्रति गहरे सम्मान और स्थानीय समुदायों एवं परंपराओं से निरंतर जुड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैंक ने इस अवसर पर अपने ‘फेस्टिव ट्रीट्स 2025’ ऑफ़र्स की जानकारी भी साझा की, जिससे त्योहार की खुशियों में और वृद्धि हुई।
