पाकुड़: राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर मडै़या की अध्यक्षता में पाकुड़ के गोकुलपुर स्थित लड्डू बाबू आम बागान परिसर में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर मडिया ने नवनियुक्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। मडिया ने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय जनता दल झारखंड समेत बिहार में भी संगठन को और मजबूत करेगा।उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रमेश सिंह (पाकुड़), मनोज मडिया (लिट्टीपाड़ा), विनोद ठाकुर (आमड़ापाड़ा), परवेज आलम (पाकुड़िया), अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इकरामुल अंसारी, नगर अध्यक्ष अशफाक आलम उर्फ राजू, जिला सचिव हजरत शेख, महिला अध्यक्ष ज्योति कुमारी दुबे, जिला कोषाध्यक्ष विवेक मालतो, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कन्हुजी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
