Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»धर्म-अध्याय»1100 शुद्ध घी के दीपों से जगमगाया श्री श्याम मंदिर
धर्म-अध्याय

1100 शुद्ध घी के दीपों से जगमगाया श्री श्याम मंदिर

avnpostBy avnpostNovember 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में 5 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण रम्भा सह दीपोत्सव एकादशी महापर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर दीपों और रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से जगमगा उठा। मंदिर परिसर में 1100 शुद्ध घी के दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय और मनमोहक हो गया।

महापर्व के अवसर पर प्रातःकाल श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) धारण कराए गए। इसके बाद स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर गुलाब, बेला, रजनीगंधा, गेंदा, जरबेरा और गुलदाउदी सहित विभिन्न प्रजातियों के ताजे रंग-बिरंगे फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में विराजमान वीर हनुमान जी एवं शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया।

रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। इसके पश्चात श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय भजन-कीर्तन का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘बैठ्यों रांची में लगाकर दरबार, श्याम धनी राज करे’, ‘अनोखा जो भी हुआ श्याम तेरे द्वार हुआ’, ‘श्याम तेरे भरोसे मेरा ये परिवार है’, ‘दरबार है निराला खाटू के श्याम का’ एवं ‘तुम हमारे थे प्रभु जी, हम तुम्हारे हैं’ जैसे मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की मधुर धुन और श्री श्याम प्रभु की भक्ति में श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को गुलाब जामुन, चंद्रकला, मलाई चाप, लड्डू, गोंद पाक, केसरिया पेड़ा एवं केसरिया दूध सहित विभिन्न स्वादिष्ट पकवानों का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चन्द्र सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, नितेश केजरीवाल, प्रियांश पोद्दार, विकाश पाड़िया, जीतेश अग्रवाल एवं अजय साबू का सराहनीय सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और श्याम प्रेम के रंग में सराबोर रहा।

1 2
avnpost diwali khatu ranchi sri shyam
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ओडिशा के खिलाफ ड्रॉ से झारखंड को झटका, क्वार्टर फाइनल की राह हुई मुश्किल

November 5, 2026

दीपावली का हर दीप दे रहा सत्य, संस्कार और सकारात्मकता का संदेश : संजय सर्राफ

November 5, 2026

एसबीयू में उद्यमिता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

November 5, 2026

✤ अभी-अभी

ओडिशा के खिलाफ ड्रॉ से झारखंड को झटका, क्वार्टर फाइनल की राह हुई मुश्किल

November 5, 2026

1100 शुद्ध घी के दीपों से जगमगाया श्री श्याम मंदिर

November 5, 2026

दीपावली का हर दीप दे रहा सत्य, संस्कार और सकारात्मकता का संदेश : संजय सर्राफ

November 5, 2026

एसबीयू में उद्यमिता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

November 5, 2026

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

November 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.