Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»जगतपुरम और ब्रह्मचारी नगर लैंड स्कैम- चैप्टर–4 
#Trending News

जगतपुरम और ब्रह्मचारी नगर लैंड स्कैम- चैप्टर–4 

avnpostBy avnpostJune 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

कांके विधायक सुरेश बैठा जी ..आखिर कब रोकियेगा इलाके के जमीन दलालों को.

झारखंड हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश संख्या WP (c) 2576/2008 का हवाला दे रहे रजिस्ट्रार

Government pleader (सरकारी वकील) से मांगे गए ओपिनियन के आधार पर कर दी गई रजिस्ट्री.

जगतपुरम की आदिवासी जमीनों की रजिस्ट्री गैर आदिवासियों के नाम से की जा रही है. वार्ड 1 में स्थित जगतपुरम की बेशकीमती जमीनों को इलाके के जमीन दलाल आदिवासी जमीन मालिकों से औने पौने दाम में खरीद रहे हैं और करीब 20 लाख रुपये डिसमिल की रेट से बेच रहे हैं. झारखंड का यह शायद पहला मामला होगा जब एक आदिवासी जमीन मालिक से सीधे गैर आदिवासी को जमीन की।रजिस्ट्री कर दी गई है. इस पूरे खेल में रांची रजिस्ट्रार दिलीप कुमार सिंह और जमीन दलालों की सांठगांठ की बात सामने आ रही है.

*वार्ड नम्बर 1 में लागू नहीं होता CNT ACT ?*
कांके रोड के वार्ड नम्बर 1 की आदिवासियों की जमीन को आदिवासी जमीन मालिक के द्वारा ही सीधे गैर आदिवासियों के नाम से रजिस्ट्री किया जा रहा है. रांची रजिस्ट्री ऑफिस के रजिस्ट्रार दिलीप कुमार सिंह पर जमीन दलालों के साथ सांठ गांठ कर इस जमीन की रजिस्ट्री करने का मामला तेज हो गया है. इस रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्रार दिलीप कुमार सिंह ने झारखंड हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश संख्या wp (c) 2576/2008 से जुड़े आदेश का हवाला देते हुए पहले Government pleader यानी सरकारी वकील से लीगल ओपिनियन मांगी जिसके बाद जमीन की रजिस्ट्री की गई. रजिस्ट्री ऑफिस के द्वारा सरकारी वकील को भेजे गये पत्र में यह उल्लेख किया गया है है कि वार्ड नम्बर 1 की आदिवासी जमीनों पर जिनका नगर निगम से होल्डिंग किया गया है उसपर CNT की धाराएं प्रभावी नहीं होतीं.

*सरकारी वकील के ओपिनियन पर भी उठने लगे सवाल*
रजिस्ट्री डीड में लगाए गए दस्तावेजों के अनुसार रजिस्ट्री ऑफिस के द्वारा मांगे गए ओपिनियन पर सरकारी वकील हृदय नाथ विश्वकर्मा के द्वारा लेटर संख्या 15 दिनांक 06 मार्च 2026 को जारी किया गया जिसके आधार पर आदिवासियों की जमीन सीधे गैर आदिवासियों को रजिस्ट्री कर दी गई. लेकिन झारखंड डिजिटल की टीम ने जब Government pleader से इस मामले पर फोन से बात की तब उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का ऐसा कोई आदेश उनकी जानकारी में नहीं जिसके अनुसार आदिवासी की जमीन सीधे गैर आदिवासी को रजिस्ट्री कर दी जाए. अब सवाल यह है कि क्या रजिस्ट्री के लिए लगाए गए Government pleader हृदय नाथ विश्वकर्मा के ओपिनियन से जुड़े दस्तावेज फर्जी हैं. ऐसे में गम्भीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा सकता है.

*सोशल मीडिया पर भूचाल*
इस मामले की जानकारी के बाद सोशल मीडिया फेसबुक ट्विटर पर भूचाल आ गया है. सीएम हेमंत सोरेन समेत कई बड़े नेताओं को झारखंड की जनता खबर को ट्वीट कर इंसाफ की मांग कर रही है. हालांकि जमीन दलालों और रजिस्ट्रार दिलीप सिंह के करीबियों का कहना है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. उनलोगों की पहुंच सत्ता के गलियारे से लेकर दिल्ली तक है.

1 2
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश, पूर्व सीएमपीडीआई जीएम की बहादुरी से भागे तीनों बदमाश

July 25, 2026

रांची में कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड पर हवाई फायरिंग का आरोप, राइफल जब्त, जांच जारी

July 25, 2026

रांची : डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद हटाई गईं, अभिनंदन कुमार बने नए थाना प्रभारी

July 25, 2026

✤ अभी-अभी

Откройте для себя новые казино онлайн 2026 с лучшими игровыми автоматами

July 26, 2026

Glory Casino Bangladesh Official Website

July 26, 2026

Betify Casino en Ligne | Jouez sur Betify avec 1000 €

July 26, 2026

Krikya Online Casino in Bangladesh – Responsible Gambling

July 26, 2026

Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.